छपरा(सारण)। बहुजन नायक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस शहर के डॉ. अंबेडकर स्मारक स्थल के सभागार में अंबेडकर रविदास महासंघ के तत्वधान में दलित चिंतक रामलाल राम की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें कांशीराम के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राम अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से भारतीय राजनीति और समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाने अहम भूमिका निभाई। डॉ. अंबेडकर के उदेश्यों को कांशीराम ने राजनीति के धरातल पर उतारा। दलित राजनीति के उत्थान में योगदान के लिए मान्यवर कांशीराम को हमेशा बहुजन नायक के रूप में याद किया जाएगा। आज जरूरत है कांशीराम के उदेश्यों को गरीब, कमजोर एवं शोषित लोगों तक पहूंचाने की, तब ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

वहीं शिवनाथ राम ने कांशीराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम ने दलित शोषित समाज संघर्ष समिति का गठन कर क्लास वन की सरकारी नौकरी छोड़कर देश में दलितों शोषितों को जागृत करने के लिए अभियान चलाया। बाबा साहब के उदेश्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार दलितों को राजनीति सशक्तिकरण किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि आज के राजनीति परिवेश में कांशीराम की कमी बहुत खल रही है। जरूरत है, उनके बताये मार्गो पर चलकर दलित राजनीति को प्रबल तरीके से सशक्त करने की। तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। इस मौके पर गणेश राम, राम बाबू कुमार, अशोक कुमार राम, राजेंद्र रौशन, गुड्डू कुमार, प्यार चंद राम, डा. रजनीश कुमार, चंद्रदीप राम, बिंदा राम, आलोक कुमार सुबोध कुमार, अवध कुमार राम, संदीप पुजारी, अमर कुमार, संजय कुमार सुमन, लखन कुमार, दीपेश कुमार, सोहन कुमार, राजू दास अशोक बैठा, भूपेंद्र नाथ चौधरी, विश्वनाथ राम सुबोध बैठा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग