प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रामजयपाल महाविद्यालय में सदर अस्पताल, छपरा के सौजन्य से कोविड- 19 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस क्रम में सदर अस्पताल, छपरा के कार्मिकों द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कोविड 19 के सभी यथा प्रथम द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर इरफान अली ने कहा कि जिस वैश्विक महामारी ने संपूर्ण मानवता को घुटनों के बल ला दिया था आज हम सभी उसके खिलाफ कमर कस कर खड़े हो चुके हैं। टीकाकरण का कार्यक्रम इसी कटिबद्धता का परिणाम है। छात्र-छात्राओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया। इसे देखते हुए प्राचार्य ने कहा कि ऐसे ही उत्साह से यदि हम लगे रहे तो कोरोना वायरस को समूल नष्ट किया जा सकता है। महाविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ सत्येंद्र सिन्हा ने भी बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। हिंदी विभाग के डॉक्टर अमित रंजन,डॉक्टर दिनेश वल्लभ एवं सचिव डॉ मनीष सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग