- प्रेमी को हुई जेल व प्रेमिका 164 के बयान के लिए गई कोर्ट
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार से सोमवार पुलिस ने एक प्रेमी युगल जोड़ी को बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी-युगल तरैया थाना कांड संख्या-253/22 अपहरण कांड के आरोपित थे और दोनों एक साथ तरैया बाजार घूमने के लिए आये हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को तरैया बाजार से बरामद कर लिया। तरैया थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि पिछले दिनों परौना गांव की शादीशुदा खुशबू कुमारी को रामपुर महेश निवासी सुमित कुमार शादी के नीयत से अपहरण कर लिया गया था। खुशबू की शादी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में हुई थी। सिरिसिया से खुशबू अपने मायके परौना आयी हुई थी। वहीं से सुमित ने उसे बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से लेकर भाग गया था। खुशबू के परिजनों ने तरैया थाने में अपने पुत्री की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें सुमित को आरोपी बनाया था। पुलिस ने प्राथमिकी के आलोक में सुमित कुमार को जेल भेज दिया तथा खुशबू को 164 के बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग