राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जुर्माने के लिए कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार नशेड़ी फरीदपुर गांव का रहने वाला अरविंद सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह है, जो कि शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ कर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग