राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में छापेमारी करते हुए एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया वही दो शराब धंधेबाज शराब का झोला फेक फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में सिकटी भिखम गांव में छापेमारी की गई तों मुन्ना चौधरी पिता जवाहिर चौधरी और नरेश चौधरी पिता शिवजी चौधरी शराब से भरा झोला फेक फरार हो गए झोले में छोटे-छोटे प्लास्टिक में 8 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही सोनौली तकिया गांव में घर में शराब बेच रही सुगाति देवी पति अशोक राउत को 3 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। महिला शराब धंधेबाज छोटे छोटे प्लास्टिक में रख शराब बेचने का काम करती है। मामले में फरार शराब धंधेबाज और गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग