पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने औचक निरीक्षण कर जांच-पड़ताल किया। इस दौरान उन्हें मैनैजर समेत 4 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिनमें से सभी कर्मचारियों की उपस्थिति काट स्पष्टीकरण की मांग की गई हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में खलबली मची रही। मौके पर प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं को आम मरीजों तक सुचारू रूप से पहुंचाने को लेकर सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार,लैब टेक्नीशियन शिवनंदन कुमार और एक्सरे टेक्निशियन बिनोद कुमार अपने ड्यूटी से गायब पाए गए। चारों की उपस्थिति काट स्पष्टीकरण की मांग की गई है।वही उन्होंनेक्षमहिला वार्ड व प्रसव वार्ड को भी देखा और साफ सफाई के आवश्यक निर्देश दिए। वही उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा ड्यूटी के दौरान किसी तरह की कोई लापरवाही बरती गई तो बड़ी कार्रवाई की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग