राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 50 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि एक अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहा।एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमें तीन धंधेबाजों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि मेढुका पासी टोले में स्थानीय धनंजय चौधरी एवं डब्लू कुमार अपने घर के पास शराब छुपाकर रखे है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस बल को देख दोनों धंधेबाज भागने लगे।जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।वही तलाशी के क्रम में डब्लू कुमार के घर के पास से 20 लीटर एवं धनंजय चौधरी के घर के आगे झाड़ी से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।इधर हाफिजपुर में भी प्राप्त सूचना पर पुलिस ने निरंजन कुमार उर्फ घोंघा राय के घर के पास से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है।जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग