राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। शराब बेचने के लिए सोनपुर में शराब के धंधेबाज तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला सोनपुर के महारानी चौक से सामने आया है। यहां मोटरसाइकिल पर लादकर शराब बेच रहे एक धंधेबाज को सोनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धंधेबाज पटना दीघा थाना के रामजी चक के सुनील कुमार सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश निर्मित 5.72 लीटर 32 पीस फ्रूटी पैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने शराब के नशे में चूर उक्त धंधेबाज का मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद धंधे वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जेपी सेतु के समीप बजरंग चौक पर शराब के धंधे बाज बाइक खड़ी कर शराब बेचने का काम में लग जाता हैं। यहां शाम में नशेड़ीओ का जमावड़ा होता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग