राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस ने छोटका कुड़वा से मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सत्यदेव महतो है। जिसके ऊपर करीब तीन माह पहले कांड संख्या 150/22 में पुलिस के साथ मारपीट का आरोप है। वहीं पुलिस ने खड़रहियां गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया है। जो उसी गांव का अरविंद कुमार पंडित बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस काफी गहनता से छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग