राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जदयू के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह ने जिला सचिव शशि भूषण गुप्ता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला कार्यालय सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया है कि श्री गुप्ता लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न थे। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने खुद इस को महसूस किया और यह कार्रवाई की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग