राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक का चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ मोनालिशा सिंह, सोनल सिंह, सोनिया सिंह, डॉ नम्रता आनंद, अध्यक्ष आकृति रचना, संयुक्त सचिव नीतू गुप्ता, सचिव ई चांदनी प्रकाश, प्रवता डा मनीषा सिंह, संरक्षक बिंदिया जयसवाल, कुंती देवी, रागिनी सिंह, मनोरमा मिश्रा, आशा सिंह, सुषमा सोनी, संतोष देवी, रीना देवी, नूतन गुप्ता, सलाहकार स्मिता सोनी और संस्थापक ई विजय राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किए। मंच संचालन नेहा गुप्ता एंकर ने किया। संस्थापक ई. विजय राज ने जानकारी देते हुए बताया यह सभी कार्य आप सभी लोगों के सहयोग से हो पाते हैं। उन्हें वहां आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।मुख्य अतिथि का स्वागत पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।जंगल प्लानेट अध्यक्षा नीतू गुप्ता अशोक अलंकार छपरा ने छपरा की जनता का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा यह छपरा की जनता ही है जिनका प्यार आज हमें इस मुकाम पर ले आया है। हम समाज के हर क्षेत्र में सेवा दे पा रहे हैं इसका बहुत बड़ा श्रेय छपरा की जनता को भी जाता है।उपाध्यक्ष अरुण कुमार, सलाहकार सुधाकर प्रसाद, संरक्षक विजय मिश्रा, पप्पू सिंह ,अमितेश रंजन होटल अमितांश ने रक्तविर सदस्य निशांत गुप्ता, बवाली सिंह, कृष्णा मुरारी,सौरव, संतोष, सन्तोष श्रीवास्तव और सभी मीडिया बंधु को सम्मानित किए।कार्यक्रम में अर्पणा निशांत, निहारिका कृष्णा अखौरी उपस्थित सभी अतिथियों ने युवा क्रांति रोटी बैंक की प्रथम महिला रक्तदाता जंगल प्लानेट अध्यक्ष नीतू गुप्ता और सचिव ई०चाँदनी प्रकाश को सम्मानित किया।अध्यक्ष आकृति रचना और सचिव ई०चाँदनी प्रकाश ने कहा छपरा शहर में पिछले चार सालों से युवा क्रांति रोटी बैंक हर शाम जरूरतमंदों के नाम से छपरा जंक्शन परिसर पर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराती है साथ-साथ अगर किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो युवा क्रांति रोटी बैंक आगे बढ़ कर उनकी मदद करती है।जंगल प्लानेट अध्यक्ष नीतू गुप्ता,उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल ने कहा वर्षगांठ पर जरूरतमन्द कन्याओ की शादी के लिए शादी का समान देकर गर्व महसूस हुआ और 3 जोड़े कन्याओं की शादी कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा हर त्योहार पर सफाई कर्मी महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करना, जाड़े के दिनों में कंबल वितरण करना, बरसात के दिनों में रेनकोट वितरण किया जाता है और आगे ऐसे ही मुहिम चलता रहेगा।आपको बता दें कि 10-10-2018 से अब तक युवा क्रांति रोटी बैंक ने बहुत सारे कार्य किए हैं जैसे कि सारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन का वितरण राहत सामग्री का वितरण करोना काल में प्रवासी मजदूरों को भोजन का पैकेट देकर उनके पेट भरने का कार्य की है छपरा शहर वासियों को ऑक्सीजन उपलब्ध व समूचे शहर को सेनीटाइज कराना।प्रवता डॉ०मनीषा सिंह और डॉ०नताशा सिंह ने कहा जंगल प्लानेट के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों पर हजारों पेड़ लगवाना और उसकी देखभाल करना , पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहर में सार्वजनिक पोखरे की सफाई कराना जैसे कार्य करते आ रही है और इस साल की खास बात यह रही है।छपरा शहर में पहला और एकलौता समाजिक संगठन जो सामूहिक शुभ विवाह का आयोजन कर असहाय परिवार के दर्जनों कन्याओं को एक मंच पर शादी संपन्न करवाया।जिससे समुचित बिहार वासियों ने युवा क्रांति रोटी बैंक के कार्य को सराहा है। उपाध्यक्ष अरुण कुमार, संरक्षक संजय राय, ह्यूमन राइट्स से पप्पू सिंह ने सभी सदस्य श्रीकांत, ट्विंकल सौरभ, अनिकेत राठौर, अमरेश ,आदर्श,रेहान,शशांक, रवि लड्डू, निशांत, पिंटू, आशुतोष,मनीष सौरव, बबलू कुमार अमित रेलवे चाइल्ड, प्रिया गुप्ता, अभिषेक नर्सरी, हरेंद्र राय को सम्मानित किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग