आलोक सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव निवासी हनीफ मियां मियां की लगभग 15 दिन से घर से शौच करने हेतु निकली लापता मंदबुद्धि पुत्री का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जिससे परिजन काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस संबंध में लापता पुत्री रवीना परवीन के पिता हनीफ मियां द्वारा पुलिस को सूचना देकर एकमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। वहीं परिजनों व ग्रामीणों द्वारा भी लापता लड़की की खोजबीन तेज कर दी गई है। जिसमें बताया गया है कि बीते 26 सितंबर को सुबह लगभग 6.00 बजे से अपने घर से हनीफ मियां की मंदबुद्धि लगभग 17 वर्षीय 4 फिट 5 इंच लंबी गेंहुआं रंग वाली और लाल रंग की पेंट, छीटेदार फ्रॉक पहनी हुई पुत्री रवीना परवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वहीं गुमसुदगी की सूचना पाकर एकमा थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस द्वारा भी लापता लड़की के बारे में सूचना मिलने पर इसकी जानकारी आमडाढ़ी गांव निवासी परिजनों अथवा एकमा थाना पुलिस को देने हेतु सूचना को प्रसारित करायी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग