राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव फेसबुक पर कमेंट करने के विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए है। घायलों में राजु कुमार यादव, उसकी बहन अंशु देवी व भाई मनीष कुमार यादव शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में घायल राजु कुमार यादव ने पुलिस को बताया की वह अपने गांव में ही राजेश राय के दालान में बैठा हुआ था। तब तक सभी आरोपी लोहे की रड, बेलचा व चाकू लेकर आये और बोले की बहुत राजनीत करता है और मारपीट कर घायल कर दिये। जब बचाने बहन और भाई आया तो उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर बनिया हसनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई है। घायल महिला सबिता देवी व कुसुम कुमारी का प्राथमिकी उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। घायलों द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग