राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में ससुराल आए एक शराब पति को उसकी पत्नी ने जेल भेजवा दिया है। बताया जाता है कि वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने तरैया थाने को दिया। जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी नशेड़ी को हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया आरोपी एकमा थाना क्षेत्र के केसरी मठिया गांव निवासी मुकेश कुमार गिरि है। जो अपने ससुराल आया हुआ था। जहां शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा करने की शिकायत उसकी पत्नी ने किया था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर जब ब्रेथ एनलाजर मशीन से जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके आलोक में कारवाई करते हुए उसे मंगलवार को छपरा न्यायालय में जुर्माने के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग