पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त माताओं को गर्भावस्था के इलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, कोरोना समेत गर्भस्त शिशु की गतिविधि को देखा गया। जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं कोकैल्शियम,आयरन समेत अन्य आवश्यक दवाइयां दी गई। मौके पर चिकित्सकों के अलावा बड़ी संख्या में एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग