पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महमदपुर एस एच 90 पर मंगलवार को हनुमानगंज गांव मे स्कूटी सवार दो शख्स सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां घायलों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र कै इसुआपुर गांव निवासी नूर आलम का 40 वर्षीया पुत्र अजहरुद्दीन और मोहम्मद जलील का 55 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खलील के रुप मे हुई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सर में लगे गहरे जख्म के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर मशरक बाजार आ रहें थे कि हनुमानगंज गांव में अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गये , मौके पर ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग