- तीन संबंधियों को किया नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में पीड़ित पिता ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया है कि दोपहर में बिन बताए मेरी 14 वर्षीय पुत्री घर से कही चली गई।जब देर शाम तक नही लौटी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू किया। मगर कुछ भी पता नही चला।बाद में सगे संबंधियों से पुछताक्ष के दौरान पता चला कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी निवासी व संबंधी सबीता कुमारी, राजकुमार राउत एवं सुशीला देवी के सहयोग से मेरी पुत्री का अपहरण हुआ है। इस संबंध में आरोपितों के घर पुछताक्ष करने गया तो मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग