राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा का है। वही गिरफ्तार धंधेबाज कन्हौली मनोहर निवासी नंदलाल महतों है। जो खुद भी शराब का सेवन किये हुए था। जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनालाइज से जांच के दौरान की गई। एसआई विजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि नदौवा पुल के पास नंदलाल महतों शराब की विक्री कर रहा है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ बीस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग