- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाइक स्वामियों में भय का माहौल कायम
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक में रुपये निकालने आये युवक की पैशन प्रो बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने का है।घटना की प्राथमिकी पीड़ित व सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी शुभम कुमार ने स्थानीय थाने मे दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी मे पीड़ित ने बताया है कि बैंक के बाहर बाइक लगाकर रुपये निकालने के लिये अंदर चला गया.कुछ देर बाद जब मै अपने कार्य का निबटारा कर बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जूटी है। इधर बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग