राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। गांधी के नाम से विख्यात रहे स्व विजय कुमार की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बुधवार को दोपहर बाद जलालपुर स्थित गांधी सेवा आश्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व अन्य ने किया। बाद में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि विजय बाबू सर्वोदयी व गांधीवादी विचारक थे। वे जलालपुर के मूल निवासी नहीं होते हुए भी इस अल्पविकसित स्थान को विकसित बना दिया। उन्होने अपना घर द्वार छोड़कर यही के हो गए। जिस तरह महात्मा गांधी ने देश के लिए सब कुछ त्याग दिया था। उसी तरह विजय बाबू ने समाज के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया था। जलालपुर स्थित गांधी सेवा आश्रम की स्थापना की। उन्होंने इसमें बाल विकास विद्यालय की भी स्थापना की। वे प्रसिद्ध शिक्षाविद थे। कार्यक्रम में विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, अमरजीत कुमार सिंह, जेपी सेनानी व जदयू नेता ललनदेव तिवारी, पंडित मधुसूदन दूबे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राम जानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओ ने स्वागत गीत,सरस्वती वंदना व महेन्द्र मिश्र के पूर्वी गीतों को मधुरस्वर मे प्रस्तुत किया। संचालन प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह ने किया। मौके पर विजय बाबू के पुत्र अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार सिंह, नीलेश सिंह रामकुमार सिंह, मंकेश्वर मिश्र सहित क ई अन्य भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग