महिला एवं दो बच्चों के हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
अखिलेख कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। थानाक्षेत्र के जीएस बंगरा गांव के नहर से बरामद एक महिला तथा दो बच्चों की हत्या के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों की पूरी तरह से हत्या में संलिप्तता है।गिरफ्तार आरोपियों में बनियापुर थानाक्षेत्र के सरैया हल्दी टोला गांव का विकेश कुमार उर्फ कुचल,पप्पू कुमार उर्फ धूमल तथा राहुल कुमार बताए गए हैं।तीनों से महिला का संपर्क मोबाइल के जरिए ही हुआ था।वह महिला भी अपने प्रेमी के झांसे में आ गई थी।महिला भी प्रेमी के साथ ही रहने का दबाव बना रही थी।जिसके बाद तीनों ने मिलकर महिला एवं उसके बच्चों को रिजर्व गाड़ी से लेकर जलालपुर लेकर आए।उसी रात जघन्य तरीक़े से हत्या करके शव छुपाने की नियत से पड़ोस के जीएस बंगरा गांव स्थित नहर में फेंक दिया।तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग