राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया है इस वर्ष छठ पर्व 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होने की सूचना है। खरना दिनांक 29 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ दिनांक 30 अक्टूबर को और प्रातः कालीन अर्घ 31 अक्टूबर को अर्पित करने के उपरान्त इस पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ विभिन्न नदियों के किनारे भगवान भास्कर को अघर््य अर्पित कर पूजा अर्चना करते हैं। इस अवसर पर जन समुदाय द्वारा नावों से नदियों के दूसरे किनारे पर जाने अथवा नौका विहार करने की संभावना रहती है। ऐसा भी देखा गया है कि नाव मालिकों द्वारा पैसा कमाने की होड़ में क्षमता से अधिक सवारियों को नाव पर बैठा लिया जाता है जिससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि गंगा सहित जिला की सभी नदियों में दिनांक 28.10.2022 से 31.10.2022 तक नावों का परिचालन पूर्णतया प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि विधि व्यवस्था की समस्या नहीं उत्पन्न होने पाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग