राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। बनिया हसनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई है। घायल महिला सबिता देवी व कुसुम कुमारी है। वही पचरौड़ गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल महिला पचरौड़ गांव की बबीता देवी है। इधर उसरी चांदपुरा की लक्ष्मी देवी को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया है। वहीं भटगाई गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में बुधु राम की पत्नी मानती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल महिला ने आठ लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर घायल सभी महिलाओं का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसरी चांदपुरा की लक्ष्मी देवी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग