पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत निकायों के चुनाव में दिव्यांगनों को आरक्षण के लिए बिहार पी डब्ल्यू डी संघ के मांग पर राज्य सरकार के अवर सचिव मो सिराजुद्दीन अंसारी ने सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र संख्या 11/आ वि 1/2022 सा प्र 18154 दिनांक 11 /10/2022 द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग , बिहार पटना के अवर सचिव को नगर के चुनाव में दिव्यांगनो को 5 प्रतिशत आरक्षण देने पर नियमानुसार अग्रेतर कारवाई करने को लिखा है । पत्र में जिक्र है कि यह मामला नगर विकास एवम आवास विभाग से संबंधित है। आरक्षण को लेकर सरकारी कवायद शुरू होने से दिव्यांगजनों में खुशी का माहौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग