राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक ही रात चोरों ने चार घरो को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारो रुपये मूल्य की संपति की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में एक पीड़ित ने दाउदपुर थाना में लिखित चोरी की घटना की आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर गांव निवासी हरिशंकर साह के घर बीती रात चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे घर घुस में कर नगदी समेत हजारो रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अहले सुबह हुई। घटना के संबंध में गृहस्वामी ने बताया कि घर मे शाम को भोजन कर सभी सदस्य सोये हुए थे। तभी चोरो ने घर में घुसकर रखे कमिटी के पन्द्रह हजार नगदी रुपया समेत छह पीस सोने की जिउतिया,एक कान के फूल व पायल आदि की चोरी कर ली। जबकि इसकी तरह सिसवा गांव तीन अलग अलग घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें सिसवा गांव के साहिद हुसैन के घर से चोरो ने नगदी 10 हजार रुपये समेत सोने की सिकड़ी, वस्त्र, साईकिल आदि समान की चोरी कर फरार हो गए। वही इसी गांव के संत लाल के घर के परिजनों की सक्रियता से चोरी की घटना को अंजाम देने से चोर बंचित रह गए। जबकि इसी गांव के टुली राय के घर मे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने में चोर सफल हो गए। इस संबंध में पीड़ित स्वजनों ने बताता की बर्तन आदि की चोरी कर चोर चंपत हो गए। इस संबंध में पीड़ित हरिशंकर साह ने दाउदपुर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग