- टेम्पो चालक और मालिक को किया नामजद, लापरवाही पूर्वक टेम्पो चलाने का लगाया आरोप
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत पांच अक्टूबर को बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा मध्य विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। जिस मामले में सोहई शाहपुर निवासी व मृतक रणदीप कुमार सिंह के चाचा सुशील कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें टेम्पो चालक और मालिक को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि 05 अक्टूबर को 11 बजे दिन के करीब सूचना मिली कि आपका भतीजा दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हालांकि इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत भी हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है की घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि सोहई निवासी दीपक भर व टेम्पो चालक बहुत ही लापरवाही के साथ तेज गति से वाहन चला रहा था। जिस वजह से दुर्घटना हुई।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग