राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से तरैया पुलिस ने पूर्व के वारंटी और एक शराबी को गिरफ्तार किया है। चंचलिया गांव में शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि चंचलिया गांव में बेचू सिंह शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहा था। जिसे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति को पकड़ कर जब ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही पूर्व के वारंटी पचभिंडा गांव निवासी शिव सहनी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ तरैया थाने में कांड दर्ज है, जो कि महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति पर न्यायालय द्वारा भी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग