राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर झिंगना गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई ब्रजेश कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली की मुरलीपुर झिंगना गांव निवासी रंजीत मांझी अपने घर के पीछे शराब छुपा कर बेच रहा है। जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही रंजीत मांझी एक थैला फेंक कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया लेकिन वह भागने में सफल रहा। जब थैले को जांच किया गया तो पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में रंजीत मांझी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग