- जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने हाथ धुलाई कार्यक्रम का किया शुभारंभ
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विश्व हाथ धुलाई महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने हाथ धोकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर रखे गये पानी व हैंडवास से अच्छी तरह से हाथ धुलाई कर लोगों में स्वच्छ भारत व स्वच्छ बिहार का संदेश दिया। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर सभी जनप्रतिनिधि एक कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि हमारा गांव और पंचायत स्वच्छ व सुंदर हो सकें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग