- बिजली विभाग के जेई के जबाब से सदन हुआ असंतुष्ट, बीडीओं ने सदन को शांत कराया
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी की अध्यक्षता बीडीसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बिजली विपत्र, गंडक नदी के पानी से क्षतिग्रस्त फसल क्षतिपूर्ति व पीएम आवास योजना का मामला सदन में छाया रहा। माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील सिंह ने माधोपुर, डुमरी व चंचलिया पंचायत के लगभग दर्जनों गांव में बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त फसलों को आकलन कर क्षतिपूर्ति व मुआवजे की राशि के लिए जिला को रिपोर्ट भेजने की मांग सीओ व बीईओ से किया। बिजली विभाग के लापरवाही के कारण आमजन बिजली विपत्र में गड़बड़ी को लेकर परेशान है। मुखिया श्री सिंह ने प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में माह में एक दिन शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने की मांग किया। वहीं जर्जर तार व पोल ठीक कराने की भी मांग किया। ग्रामसभा में जेई की उपस्थिति की मांग की गयी। वहीं सदन में जेई के जबाब से असंतुष्ट सदस्यों में हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने मामले को शांत कराया। प्रखंड मुख्यालय में आधार सेवा शुरू कराने तथा पंचायत में आरटीपीएस काउंटर चालू कराने की मांग रखा। मनरेगा कार्य का कार्य क्षेत्र की बंटवारा सही तरीके से करने की मांग किया गया ताकि जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तनाव की स्थिति न बनें। तरैया में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर अंकुश लगाने की मांग किया गया। माधोपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर अंचल कार्यालय को दिया गया। उसके बाद रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण लंबित है। बीडीओ ने चिंहित जमीन का खाता खेसरा पुनः प्रखंड कार्यालय को देने की बात कही गयी। राशन कार्ड के संबंध में बीडीओ ने सदन को बताया कि अबतक 4700 आवेदन ऑनलाइन तथा 757 ऑफलाइन प्राप्त हुए है। मुखिया मुकेश कुमार यादव ने गंडक नहर में बिना रेलिंग के पुल की निर्माण की मांग किया तथा दाखिल खारिज का कार्य ससमय निपटारा करने की मांग रखा। पीएम आवास योजना पर बीडीओ ने कहा कि ग्रामसभा से चयनित सूची के हिसाब से ही लाभुक का चयन होता है। चंचलिया मुखिया ने गंडक नदी के बाढ़ की पानी से क्षतिग्रस्त फसल व टूटे सड़कों व पुलिया की मरम्मत की मांग रखा। बीडीओ ने सदन में उपस्थित सदस्यों से कहा कि आगामी छठपूजा को लेकर षष्टम वित्त आयोग की राशि से छठ घाटों की साफ – सफाई व लाइट की व्यवस्था कराने की बात कही गयी। मौके पर सीओ अंकु गुप्ता, राजस्व पदाधिकारी गोपाल कुमार, मुखिया सुशीला कुमारी, जयश्री देवी, प्रेमा देवी, बीडीसी माधुरी सिंह, अनु कुमारी, काजल सिंह, समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग