राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के पूरब टोला गांव निवासी महिला के खाते से तीस हजार रुपए गायब होने का मामला शुक्रवार को सामने आया जिसमें महिला के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें महिला पूरब टोला गांव निवासी नजमा बेगम पति नैमुदिन साह ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र गोला रोड में हैं।खाते में एक लाख रुपए थे जिसमें उसके द्वारा दो बार में चालीस हजार और तीस हजार मिलाकर सतर हजार रूपये की निकासी कर ली गई थी जब बचें हुएं तीस हजार रुपए निकासी को गयी तों संचालक के द्वारा बताया गया कि आपके खाते में कोई भी नगदी राशी उपलब्ध नहीं है जब खाते का लेन-देन पर्ची निकाली गई तों पता चला कि उसके खाते 28 सितंबर को ग्राहक सेवा केंद्र से ही तीस हजार रुपए निकाला गया है जबकि उस दिन उसके द्वारा घर से बाहर नहीं निकलने की बात बताई गयी। जबकि उसी दिन उसके खाते से रुपए निकाल लिए गए हैं वहीं ग्राहक सेवा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसकी जांच-पड़ताल के लिए बोला गया तों उनकेे द्वारा आनाकानी की जा रही है। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग