राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के महेन्द्रनाथ हाल्ट पर अप पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर दो महिलाएं घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को नजदीकी निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा कर प्राथमिक उपचार कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने के कारण लगातार यात्री ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर घायल हो रहे हैं। हालांकि प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग