राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। आगामी 11 नवम्बर को बापू सभागार पटना में आयोजित होने वाली प्रदेश सरपंच संघ सम्मेलन की तैयारी को लेकर शिशु पार्क छपरा में जिला सरपंच संघ की बैठक आहुत की गई। प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, विधायिका सह पंच सरपंच संघ के बिहार प्रदेश के संरक्षक नीतू कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान अधिक अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। जिसको लेकर आज से ही अपने-अपने प्रखंड में सभी पंच सरपंच बैठक कर सभी लोगों को जागरूक करते हुए 11 नवंबर को पटना चलने के लिए अपील कीजिए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व को देखते हुए सारण जिला के सभी प्रखंड के सभी पंच सरपंच उपसरपंच का मानदेय जिला से कैसे प्राप्त हो उसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मिलकर अविलंब भुगतान करने के लिए आग्रह किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, जिला सचिव उमर अंसारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह, सुरेंद्र पांडे, संतोष कुमार राय, रामनाथ राय, सुशील सिंह, जनार्दन कुमार, रौशन कुमार, विनोद प्रसाद, भरत सिंह ,विजय कुमार गुप्ता, सुबोध तिवारी, जय प्रकाश यादव, रबीन्द्र कुमार सिंह, धीरज सिंह, समेत सैकड़ों पंच-सरपंच शामिल थे।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग