- चार घण्टे तक सड़क जाम करने के मामले में थानाध्यक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी।19 नामजद एवं 10-15 अज्ञात को किया आरोपित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत शुक्रवार को बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में दो ट्रैक्टर के आमने सामने की टक्कर में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी।जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घण्टो सड़क जाम कर दिया था। जिस मामले में बनियापुर थाने में दो अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पहली प्राथमिकी मृत चालक के पिता व पुछरी मठिया निवासी कामेश्वर गिरी ने दर्ज कराई है। जिसमें जनता बाजार थाना क्षेत्र के लहलादपुर निवासी व ट्रैक्टर चालक सुजीत कुमार राम को नामजद कर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपने पुत्र चंदन कुमार गिरी के ट्रैक्टर में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही टक्कर की वजह से जख्मी अवस्था में घटना स्थल पर ही अपने पुत्र की मौत होने की बात बताई है। वही दूसरी प्राथमिकी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें घटना के बाद असमाजिक तत्वों द्वारा सड़क जाम कर चार घण्टे तक यातायात बाधित कर हो- हंगामा करने का आरोप लगाया है। मामले में पुछरी मठिया एवं हंसराजपुर कला के 19 नामजद एवं 10-15 अज्ञात को आरोपित किया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग