राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के कटसा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर कटसा गांव निवासी संतोष महतो है। इस मामले में भेल्दी थाने के एसआई कृत नारायण सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की कटसा गांव में संतोष महतो अपने घर के पीछे भारी मात्रा में बिक्री हेतु गांजा छुपा कर रखा है। सूचना पर पुलिस गांव की घेराबंदी कर संतोष महतो के घर छापेमारी की जहां से घर के पीछे पैकेट में रखे 21 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने गांजा कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जानकारी देते हुए मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग