राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण प्रमंडल अंतर्गत 7 बिहार बटालियन द्वारा आगामी 19 एवं 21 अक्टूबर को सीवान व छपरा में अलग-अलग एनसीसी कैडेट की भर्ती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 19 अक्टूबर को सीवान के राजेन्द्र स्टेडियम में सुबह 8:30 से भर्ती प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। जिसमें डीएवी कॉलेज सीवान, जेड ए इस्लामिया कॉलेज सीवान एवं गोपेश्वर कॉलेज हथुआ गोपालगंज के के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। वहीं 21 अक्टूबर को छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में राजेन्द्र कॉलेज छपरा, जगदम कॉलेज छपरा, तथा रामजयपाल कॉलेज छपरा के छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग