राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के विभिन्न पदों के लिए मांझी प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को नामांकन हुआ। मांझी व्यापार मंडल प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव को लेकर कुल तेरह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए चिन्ता देवी ने नामांकन पत्र भरा। प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य के कुल बारह पदों के लिए ग्यारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह प्रथम वर्ग के एक सदस्य का पद रिक्त रह गया है। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार प्रथम किसान वर्ग विभिन्न कोटि के सदस्य पद के लिये कमला यादव,अनिरुद्ध राम, मदन ठाकुर, अर्जुन सिंह, गोपाल सिंह, रिंकू देवी ने व विभिन्न कोटि के द्वितीय पैक्स वर्ग सदस्य पद के लिए सजंय कुमार यादव,धनन्जय कुमार ठाकुर, विद्या शंकर सिंह,सोना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एआरओ कुमार राजन ने बताया कि 25 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी व 26 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 नवम्बर को चुनाव होगा व मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित भी होंगे। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में चिन्ता देवी के समर्थको की भीड़ लगी रही। वहीं शीतलपुर पैक्स अध्यक्ष सजंय कुमार यादव उर्फ सन्नी यादव, पूर्व मुखिया विजय सिंह, बंगरा पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर सिंह,दिलीप सिंह, मुखिया मनीष कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुनील सिंह शामिल थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि