पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौंक अवस्थित ए टू जेड साइकिल स्टोर में सोमवार की सुबह चोरी की घटना सामने आई है।मामले में दुकानदार मनोज ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार की रात दुकान बंद कर घर तख्त टोला गांव में चले गए सोमवार की सुबह जब दुकान का ताला खोल अंदर गये तो देखा कि पीछे से पल्ला उखाड़ दुकान के अंदर से नगदी 13 हजार रुपए और साइकिल का ट्यूब समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। वहीं चोरी की घटना बगल के कपड़े प्रेस करने वाले दुकान में भी हुई है।मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग