राष्ट्रनायक नयूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत में दुकान में सो रहे शख्स की संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है। गले पर रस्सी से दबाने का निशान है। गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मृतक की मां ने गड़खा थाने में 5 लोगों को आरोपी बनाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक भृगुनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह अपने घर के बगल में ही किराने की दुकान का संचालन करते थे और रात में उसी दुकान में सोते भी थे। सुबह जब उनकी बहन ट्यूशन जाने के लिए निकली तो दुकान को बंद पाया आवाज़ देने पर कोई जवाब नही मिला तो उसने दुकान के अंदर झांक कर देखा जिसके बाद उसके होश फाख्ता हो गए। बहन के अनुसार भाई दुकान के अंदर रस्सी से जकड़ा हुआ मरा पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रकाश सिंह की हत्या की गई है और हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। मृतक प्रकाश के पिता भृगुनाथ सिंह की मौत पहले ही हो गई थी। वह दो भाई और तीन बहन थे। वह इकलौता कमाऊ सदस्य था। मौत के बाद पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा इस मामले में 5 लोगों को आरोपित करते हुए केस किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग