मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक नयूज।
दिघवारा (सारण)। स्थानीय दिघवारा नगर पंचायत में डेंगू से रोकथाम हेतु नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड मुख्य बाजार एवं गलियों में मच्छर से भगाओ हेतु हेतु फागिंग मशीन द्वारा छिड़काव का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से डेंगू के मच्छर की रोकथाम किए जाने का प्रयास किया गया है। नगर पंचायत दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री सपना कुमारी की देखरेख में संचालित इस अभियान के सफल संचालन हेतु लगभग 4 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। वहीं इस कार्य की निगरानी कनीय अभियंता नगर पंचायत रवि रंजन गिरी एवं प्रधान सहायक आदि कर रहे हैं। वहीं आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर पंचायत में सफाई अभियान भी युद्ध स्तर पर चलाया गया है।
छठ घाट हुए खतरनाक:
कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी ने बताया कि छठ घाट की साफ सफाई और घाट की घेराबंदी का भी अभियान चालू कर दिया गया है। पर्व को लेकर आवश्यक सभी कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, 16 व 12 को छोड़कर लगभग सभी वार्ड गंगा नदी के किनारे अवस्थित हैं। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही अस्वाभाविक बढ़ोतरी ने पर्व करने वालों के सामने कठिनाई उत्पन्न कर दिया है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग छठ में बनने वाली सभी घाट खतरनाक हो गए हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा