पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- मलमलिया सिवान एन एच 227ए पर मंगलवार को अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को टक्कर मार फरार हो गया जिसमें बाइक सवार दो शख्स घायल हालत में इलाज के लिए देवरिया नहर पर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर बंगरा गांव निवासी तपसी साह की पत्नी गौरी देवी और गजियापुर गांव निवासी नीरज कुमार साह के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह अपने नानी को बाइक पर बैठाकर मशरक जा रहा था कि मलमलिया की तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने उसके बाइक में टक्कर मार फरार हो गया जिसमें बाइक समेत वह गढ़े में गिर पड़ा और दोनों घायल हो गए। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए देवरिया नहर पर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग