राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा पश्चिम टोला में एक घर से सोमवार की रात्रि में चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की संपति चोरी कर फरार हो गये है। उक्त जानकारी देते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद ने बताया कि मोख्तार साह के घर में रात्रि में चोरों ने प्रवेश कर महिला सदस्यों को नशीले पदार्थ सूंघा कर ट्रंक पेटी तोड़कर उसमें रखे गये कपड़ा व सोने चांदी के आभूषण ले फरार हो गये। जानकारी के अनुसार मोख्तार साह की पुत्री रौशनी कुमारी की शादी को लेकर कपड़े व गहने खरीद कर रखे गये थे। चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में हुई। जदयू अध्यक्ष श्री प्रसाद ने इसकी सूचना तरैया थाना पुलिस को मोबाइल पर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग