राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के खराटी मथुरा राय चौक स्थित एसबीआइ सीएसपी लूटकांड के आरोपित को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि गत माह चैनपुर खराटी सीएसपी लूटकांड के आरोपित सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर एकवना निवासी जमील अंसारी के पुत्र राजा उर्फ राजवली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं कारतूस के साथ गिरफ्तार लोकनाथ राय व शराब कांड के आरोपित चैनपुर खराटी निवासी मुकेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं तरैया बाजार मसरख मोड़ के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे मुकेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह व साहिल कुमार को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जुर्माना के लिए भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग