राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में एक व्यक्ति के पुस्तैनी जमीन को कुछ लोगों द्वारा मिलकर फर्जी तरीके से जालसाजी कर बैनामा करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में चंचलिया गांव निवासी संजय सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो महिला समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि सविता देवी, मनोज सिंह, सीता देवी, अरविंद भगत, सतन राय और जुल्फिकार अंसारी ने मिलकर एक साजिश के तहत उनकी पुस्तैनी जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है, और जबरदस्ती सभी आरोपीगण मिलकर जमीन को दखल करने की नियत बनाए हुए हैं। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग