राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि चंचलिया गांव निवासी मोहम्मद फारुख शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहा था। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों के शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही पचभिंडा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नशेड़ी मोतिहारी जिले के डुमरिया घाट पकड़ी बाजार निवासी मनोज सहनी है। इधर पुलिस गिरफ्तार दोनों नशेड़ियों को जुर्माने के लिए बुधवार को छपरा कोर्ट भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग