राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पचभिंडा गांव में आपसी विवाद को लेकर साभा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। वही चंचलिया गांव निवासी मोहन सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इधर मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग