राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। इंडियन बैंक की मांझी शाखा में कई माह से प्रिंटिंग मशीन खराब है। जिससे पासबुक अपडेट नही हो पाने के कारण ग्राहक परेशान हैं। वहीं बैलेंस पूछने पर बैंककर्मी अभी समय नही होने की बात कर टरका देते हैं। बैंक के कई खाताधारियों ने बताया कि यहां बैहक का प्रिंटर अक्सर खराब रहता है। जिससे पासबुक अपडेट नही होने के कारण खाते की स्थिति की सही जानकारी नही मिल पाती। पासबुक में राशि अंकित नही होने के कारण उन्हें सरकारी या गैर सरकारी कार्यों में परेशानी होती है। प्रतिदिन लाखों रुपये की जमा- निकासी करने वाले ग्राहक पासबुक प्रिंट करने के लिए आग्रह करते रहते हैं। लोगों ने बताया कि इस सम्बंध में शाखा प्रबंधक से बात करने पर कैशियर से बात करने और कैशियर से बात करने पर प्रबंधक से बात करने की नसीहत दी जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग