- 260 लोगों का किया गया माइक्रो फाइलेरिया सैम्पल कलेक्ट
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तरैया प्रखंड के नारायणपुर व गवन्द्री गांव को चिंहित किया गया है। नारायणपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर बुधवार को रात्रि आठ बजे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ब्लड सैम्पल लेने पहुंची। इस दौरान मुखिया अमित कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। वीबीडी पर्यवेक्षक नेसाब आलम ने बताया कि डीएम, सीएस व डीएमओ के निर्देश के आलोक में माइक्रो फाइलेरिया जांच के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जो कि देर रात तक 260 लोगों का माइक्रो फाइलेरिया जांच के लिए सैम्पल कलेक्ट किया गया। तरैया के नारायणपुर व गवन्द्री गांव से 600 सैम्पल कलेक्ट कर जिला को भेजना है। वीबीडी पर्यवेक्षक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि फाइलेरिया को जड़ से नष्ट कर देश व राज्य को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। फाइलेरिया ब्लड जांच के मौके पर मुखिया अमित कुमार, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, बीएचएम राजीव कुमार, एलटी दयानंद कुमार, सीएचओ इंदु कुमारी, नवीन कुमार, सुनील कुमार दधीचि, एएनएम नीतू कुमारी, बीसीएम धनंजय कुमार समेत आशा, आंगनबाड़ी सेविका व ग्रामीण उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग