राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 203 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एसपी

एसपी

राष्ट्रनायक न्यूज

छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 17 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर कुल 203 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल- 1, जिंदा कारतसू- 16, खोखा- 1, भांग- 1950 कि0ग्रा0, मोटरसाईकिल- 10, बोलेरो- 1, पिकअप- 2, ट्रक- 5, ट्रैक्टर- 2, मोबाईल-12, चाकू -01, सिलेन्डर- 2, चूल्हा- 2, हथौड़ा- 1, रिंच -01, पिलास – 1, तास- 3 सेट जप्त कर 2723 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

विधि-व्यवस्था:

19 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा सोनपुर मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया गया, साथ ही आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के शांतिपूर्ण समापन हेतु सभी महत्वपूर्ण छठ घाटो का निरीक्षण कर सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का जायजा लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मद्यनिषेध में कार्रवाई:

  • 19 अक्टूबर को मॉझी थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 1193 लीटर विदेशी शराब 01 ट्रक एवं 800 रूपया नगद राशि जप्त कर 02 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।
  • 17 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर कुल 40 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 11700 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
  • इस दौरान मद्यनिषेध अधि0 के अन्तर्गत कांड- 28 दर्ज कर 111 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1530 लीटर अवैध शराब, मोटरसाईकिल 02, पिकअप-01 जप्त किया गया।
  • 18 अक्टूबर को मुफ्फसिल थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बवाली चौक घेघटा से छापामारी कर 200 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।
  • 17 अक्टूबर को दिघवारा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर शीतलपुर बाबु टोला से छापामारी कर 270 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।
  • 17 अक्टूबर को मकेर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुराही दियारा से छापामारी कर 370 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।

अवैध खनन / परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई:

विगत 03 दिनों में अवैध खनन / परिवहन के विरूद्ध 02 कांड दर्ज कर 10 वाहन, 1950 सी0एफ0टी0 बालू तथा 7,07,000 रू० जप्त किया गया। इस माह दिनांक 1 अक्टूबर से दिनांक- 19 अक्टूबर तक कुल 16 कांड दर्ज कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, तथा 60 वाहन जप्त 29400 सी0एफ0टी0 बालू जप्त किया गया। साथ ही 47,95,200 रू० शमन राशि वसूली गई।

वाहन चेंकिग अभियान ( यातायात नियम एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से):

जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 17 से 19 अक्टूबर तक विशेष वाहन चेंकिग अभियान चलाकर परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 1,23,500 रू० जुर्माना के रूप में वसूल किया गया तथा अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से वाहन, वॉडी की तलाशी लेकर सघन चेकिंग की गई।

आपराधिक घटना में कार्रवाई:

  • नगर थानान्तर्गत रामनाथ प्रसाद पटवर्धन की हत्या की घटना में संलिप्त पिन्की देवी, पति रविशंकर प्रसाद, सा० साहेबगंज सोनारपट्टी, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया।
  • तरैया थानान्तर्गत ग्राम चैनपुर खैराटी स्थित सी०एस०पी० शाखा से हुई लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त राजावली. पिता जमील अंसारी, सा० हिस्सर थाना भगवानपुर, जिला- सिवान को गिरफ्तार किया गया।
  • बनियापुर थानान्तर्गत मृतका तैमूल खातून, पति हाफिज मिया, सा० पिरौटा, थाना बनियापुर की हत्या में संलिप्त अभियुक्त मुलाजिम हुसैन, पिता लुकमान मिया, सा० पिरौटा, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया।
  • तरैया थानान्तर्गत आर्म्स अधि के कांड में अभियुक्त लोकनाथ राय, पिता स्व० सीताराम राय सा० भलुआ थाना तरैया, जिला- सारण को गिरफ्तार कर 03 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।

पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम:

पुलिस सेवा मे अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों दिनांक 21 अक्टूबर को 08:00 बजे पूर्वाहन में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र सारण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं शोक सलामी कार्यक्रम का आयोजन तथा सारण जिला के शहीदों के परीजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा इस अवसर पर छपरा शहर में पुलिस केन्द्र से नगर / भगवानबाजार थाना क्षेत्र में पैदल शांति मार्च का आयोजन किया गया है। विगत एक वर्ष में राष्ट्र सेवा में शहीद देश के सभी राज्यों में 261 पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान बिहार पुलिस के 07 पुलिसकर्मियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति सारण पुलिस भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करती है।

विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रमः

राज्य में फैल रहे डेंगू के प्रभाव के मद्देनजर दिनांक 20 से 23 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस केन्द्र सारण, छपरा सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मी को निर्देशित किया गया है, कि अपने-अपने आवासीय परिसर, थाना परिसर, कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर आस-पास फैले हुए गंदगी, घास-फुस एवं झाड़ी की साफ-सफाई करेंगें तथा डी०डी०टी०, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग भी करायेंगें ताकि गंदगी, मच्छरों से होने वाली बिमारियों से बचा जा सकें।