दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर सीमेंट लदा ट्रक पलटा
बिपिन कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर दुर्गा हाई स्कूल सुतिहार के समीप अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए सीमेंट लदा ट्रक पलट गया। हालांकि ट्रक के चालक बाल बाल-बच गए चालक को थोड़ी चोट आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के संध्या में सीमेंट लदा ट्रक औरंगाबाद से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी बीच दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर दुर्गा हाई स्कूल सुतिहार से 100 मीटर उत्तर बांगर सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित हो बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। हालांकि ड्राइवर ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की पर हो नहीं पाया। गनीमत रही कि 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में ट्रक नहीं आया वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। ट्रक पलटने के बाद चालक गाड़ी में ही फंसा था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि मामूली चोटें आईं हैं चालक को।विदित हो कि दिघवारा-भेल्दी सड़क पर भारी वाहनों के दबाव के कारण जगह-जगह धस गए हैं और बरसात के पानी लगने से सड़क पर कीचड़ हो गए है। जिससे पता नहीं चलता है कि कहा खाई है व कहा बराबर, सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वाहन, जैसे ऑटो, बाइक, साइकिल पैदल चलने वाले लोगों को होता हैं। आय दिन बाइक सवार व छोटे-बड़े वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।जिससे राहगीरों को काफी परेशानिया झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों का माने तो सड़क सन दो हजार से पहले के जैसा हो गया है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी व चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग